बोकारो। दुष्कर्म की शिकार नाबालिग की ईलाज
के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। घटना पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के
कांकोड़बोना गांव में घटी थी। दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग को जिंदा जलाकर मारने
की कोशिश की गयी थी। इस क्रम में वह बहुत जल गई थी। बेहतर इलाज के लिए उसे बोकारो
जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई
थी।
अकेली पा कर घटना को दिया अंजाम
जानकारी के मुताबिक नाबालिग अपने मामा
के घर रहती थी। घटना के दिन वह घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर गांव का एक युवक
घर पहुंचा। उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे जला कर मारने की कोशिश की। लड़की के
शोर मचाने के बाद युवक वहां से भाग गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने लड़की के
शरीर में लगी आग बुझाई। फिर जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे पश्चिम बंगाल स्थित
जंगीपुर अस्पताल ले गए थे। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे बीजीएच में भर्ती
करवाया। वही इलाज के दौरान उक्त नाबालिग की मौत हो गई। इस मामले में पाकुड़ पुलिस
ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ दो और लोग थे।
वे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

No comments:
Post a Comment