Tuesday, 22 May 2018

रांची चलो कार्यक्रम की हुई तैयारी


गिरिडीह। पीरटांड़ प्रखंड और डुमरी प्रखंड में 22 मई को बैठक हुई। इसकी अध्‍यक्षता क्रमश: उमेश कुमार और हेमलाल महतो ने की। इसमें बतौर पर्यवेक्षक गिरिडीह के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव विक्रम आनंद राय और गिरिडीह के जिला सचिव शुभांकर कुमार उपस्थित थे। बैठक में संघ के द्वारा किये गए कार्यो और उपलब्धि के बारे में प्रखंड कमेटी एवं वीएलई को अवगत कराया गया। संघ के आगे की रणनीति और आगामी 1 जुलाई को रांची चलो कार्यक्रम की तैयारी करने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश जिला अध्यक्ष द्वारा दिया गया  संघ को सशक्त करने और कोष को संग्रह करने के लिए भी जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य रूप से पीरटांड़ में अमित कुमार, विनय कुमार, समीर, उमेश और डुमरी में रामलाल साहू, बिनोद कुमार जैन, बेनी लाल महतो, कयूम अंसारी, मंजूर आलम, अशोक विश्वकर्मा उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment