हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति का रिजल्ट फरवरी में, दलाल कर रहे हैं 5 से 15 लाख की मांग
रांची। झारखंड हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति के लिए हुए परीक्षा का रिजल्ट फरवरी के दूसरे से तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। ज्ञात हो कि नंवबर से दिसंबर 2017 तक 18 हजार हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा ली गई है। जेएसएससी ने परीक्षाफल जारी करने की लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली है। रिजल्ट समय पर जारी हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सभी जिलों का कटऑफ मार्क्स लगभग तय हो चुका है। सूचि तैयार करना शेष है। सूचि तैयार होते ही रिजल्ट जेएसएससी के वेबसाइट पर डाल दिया जायेगा। विशेषज्ञों का पैनल ऑबजेक्शन प्रश्न पर अपनी राय दे चुकें हैं।
ये होंगे कटऑफ मार्क्स
विषय जेनरल ओबीसी एससी एसटी
मैथ-फिजिक्स 90-95 88-90 85-90 80-85
अर्थशास्त्र 90-95 88-90 85-90 75-80
बायो /केमिस्ट्री 96-102 90-95 90-95 85-90
कॉमर्स 100-107 98-105 95-100 85-90
हिन्दी 128-135 120-125 120-125 115-120
पोलिटी 130-135 130-135 125-130 120-125
संस्कृत 125-130 125-130 120-125 115-120
भूगोल 96-102 95-100 90-95 85-90
इंग्लिस 97-103 95-100 90-94 88-92
होम साइंस 95-100 95-98 90-93 85-90
(नोट: ये संभावित कटऑफ है, जेएसएससी अपना कटऑफ जारी करेगा )
दलाल हैं सक्रिय, अभ्यर्थियों को सावधान रहने की सलाह
सूत्रों की माने तो रिजल्ट को लेकर सभी जिलों में दलाल सक्रिय हैं। अभ्यर्थियों को पांच से 15 लाख रुपये तक की मांग कर रहे हैं, और पक्की नौकरी की बात कर रहे हैं। वहीं, जेएसएससी ने अभ्यर्थियों को इस तरह के छल्लावे से बचने की सलाह दी है। अभ्यर्थियों ने दैनिक झारखंड को बातचीत में बताया कि राजनीतिक दल के छोटे नेता भी रुपये के बदले नौकरी पक्की करने का दावा कर रहे हैं। अभ्यर्थियों को चिंता है कि अगर इस तरह की बातें सही हुई, तो मेरिट वाले अभ्यर्थी के सामने मरने वाली स्थिति हो जायेगी। ऐसे में ना मेरिट वाले और ना गरीब अभ्यर्थी नौकरी पा सकेंगे।
....तो अभ्यर्थी जायेंगे हाईकोर्ट
अभ्यर्थियों को कहना है कि जिस तरह को माहौल बना हुआ है, जिस तरह राजनीतिक दल के ही लोग सेटिंग कराने का दावा कर रहे हैं, अगर जेएसएससी कटऑफ मार्क्स जारी नहीं करेगा, तो अभ्यर्थी हाईकोर्ट जाने के लिए बाध्य होंगे। नियुक्ति मामला अटक सकता है।


Whenever will come the revised answer key of high school teacher?
ReplyDeletelast week of jan. to 1st week of feb.
DeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteसर जी आपको कटऑफ मार्क्स कहाँ से पता चला
ReplyDeleteमीडिया वाले को पहले ही पता चल जाता है बाद में आयोग थोड़ी बहुत बदलाव करती है.
DeleteBhai logo results niilawiye
ReplyDeleteResult nhi mikalwaye
ReplyDeleteAayog shant h kuchh farziwada ho raha h kya waha
Mar gaye kya media wale
ReplyDeleteKab tk result aayega tgt ka