सरकार के खिलाफ राजद का राज्य भर में विरोध
रांची। राष्ट्रीय जनता दल के के कार्यकर्ताओं ने राज्य
सरकार के गरीब विरोधी नीति और बिजली दर में बढ़ोतरी के खिलाफ राज्यभर में पुतला
दहन किया। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम
हुआ। रांची के अलबर्ट एक्का चौक में रांची महानगर अध्यक्ष मोहन प्रसाद के नेतृत्व
मुख्यमंत्री रघुबर दास का पुतला फूंका गया। प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि यह
सरकार गरीब और जन बिरोधी है। आम अवाम पहले से ही मंहगाई से त्रस्त है। इसके वावजूद
बिजली दर में बढ़ोतरी कर जनता पर आर्थिक बोझ लादकर रुलाना चाहती है। इसे राजद कभी बर्दाश्त
नहीं करेगी।
महासचिव मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि बिजली बिल में बढ़ोतरी कर राज्य
सरकार आम जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। उपाध्यक्ष हाजी जुबेर भाई ने कहा कि
किसानों को अनुदान देने की बात करना सरकारी जुमला है। संसदीय बोर्ड के सदस्य आबिद
अली ने कहा कि बिजली बिल बृद्धि सरकार वापस नहीं ली तो राजद जोरदार आंदोलन करेगी। पुतला
दहन में चंद्रशेखर भगत, सत्यरूपा पांडेय, पिंकी यादव, आशुतोष रंजन यादव, संतोष प्रसाद, धनंजय महतो, अशोक सोनी, शुभम कुमार, श्याम सुंदर यादव, मोहन मुंडा, अविनाश कुमार, बिनय कुमार, अजय महतो सहित अनेकों नेता
कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments