समारोह में भाग लेकर लौटी झारखंड टीम
रांची। नव सृजन युवा संकल्प समारोह
में हिस्सा लेकर गायत्री परिवार झारखंड युवा टीम लौट आई है। नागपुर में 26 से 28 जनवरी
तक समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल, भूटान, कनाडा, अमेरिका सहित
विश्व के अन्य देशों के भी गायत्री परिवार के सदस्य आए हुए थे। इसमें टाटा नगर से
धनेश्वर महतो सहित संतोष राय, सुरेश, संजीव कुमार सिंह आदि शामिल हुए।
संस्था के जय प्रसाद नारायण के मुताबिक
वहां युवाओं की दिशा और दशा बदलने की जरूरत बताई गई। युवाओं को बताया गया कि वे अपनी
सोच को राष्ट्र नव निर्माण के काम में लगाएं। राष्ट्र की चुनौतियों का समाधान करें।
देव संस्कृति की महान परंपरा से वैश्विक समधान का भी चिंतन करें।
No comments