राजद कार्यालय में गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई
रांची। राष्ट्रीय जनता दल के
प्रदेश कार्यालय में रांची जिला राजद के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
की पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष रमेश गोप ने की। इस अवसर
पर प्रदेश के प्रधान महासचिव संजय सिंह यादव ने कहा कि गांधी जी ने विश्व को सत्य
और अहिंसा का मार्ग दिखाया। उनके विचार और आदर्श को मजबूती प्रदान करते हुए व्यवहार
में लाने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, आबिद अली,
प्रणय कुमार बबलू, अवधेया पाल, अशोक टोप्पो, भाष्कर वर्मा, अशोक यादव, मोहन प्रसाद, राजू गोप
भी मौजूद थे।
No comments