Video Of Day

Latest Post

डीएवी नंदराज में वार्षिक खेलकूद का आयोजन

रांची। राजधानी के बरियातू स्थित डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद  31 जनवरी को खेलगांव के बिरसा मुडा ऐथेलेटिक्स स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि झारंखड स्पोर्ट्रस प्रोमोशन सोसाईटी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने विद्यालय ध्वज फहराया। मशाल जलाकर खेलकूद की शुरूआत की। उन्होंने बच्चों को बताया कि जीवन को सफल बनाने में शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद का महत्वपूर्ण स्थान है।
कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों ने मार्चपास्ट से की। विद्यालय के चारो हॉउस के बच्चों ने परेड की। इसके बाद शपथ ग्रहण हुआ। छोटे-छोटे बच्चों ने मोगली डांस से कार्यक्रम की शुरूआत की। इस आयोजन मे मुख्य रूप से 100 मी रेस था। इन प्रतियोगिताओं में गर्ल्स ग्रुप में शिवानी कुमारी, मनोरमा कुमारी और श्रुती कुमारी विजयी रही। लड़को में आशिष कुमार महतो, अनिल कुमार विजयी रहे।
इस खेलकूद के अतिरिक्त बच्चों ने विभिन्न राज्यों के वेशभूषाओं के साथ उनके पारंपरिक नृत्यों को दर्शया। भंगडा, नागपुरी, मॉर्डन डांस एवं एैरोबिक का आयोजन किया। प्रचार्या श्रीमती गुरमीत कौर ने विद्यालय के सभी सदस्यों को उनके कठिन परिश्रम के लिए सराहा। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर डीएवी रांची जोन के क्षेत्रीय निदेशक एसके लुथुरा और विशेष अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरूण पाण्डेय एवं प्रबंधक एमके सिन्हा, आर्य ज्ञान प्रचार समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न लाल गुप्ता एवं श्रीमती सुशीला गुप्ता, डीएवी हेहल के प्राचार्य एमके सिन्हा सहित विजय कुमार, श्रीमती रोमा विश्वास, श्रीमती बासंती सेन गुप्ता, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार आर्य, वरूण बिहारी, संजय जैन, अतुल कुमार कर्ण सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।

No comments