Video Of Day

Latest Post

रांची विवि के वीसी को मिला सेवा विस्‍तार

रांची। रांची विश्‍वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय को सेवा विस्‍तार मिल गया है। अब वे मार्च 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे। इस संबंध में राजभवन सचिवालय ने आदेश जारी कर दिया है। डॉ पांडेय का कार्यकाल तीन मार्च 2018 को खत्‍म हो रहा था। बताते चलें कि लगातार रांची विश्‍वविद्यालय के दो बार कुलपति रहने वाले डॉ पांडेय दूसरे शिक्षक हैं।  इससे पहले डॉ एके खान को दूसरा टर्म दिया गया था। उस वक्‍त राज्‍यपाल सह कुलाधिपति शैयद सिब्‍ते रजी थे। इसी तरह राज्‍य के एक मात्र बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के एक मात्र कुलपति डॉ एनएन सिंह को दो टर्म मिला है। श्री रजी ने ही उन्‍हें सेवा विस्‍तार दिया था।

No comments