Video Of Day

Latest Post

चंद्रग्रहण के बाद एक घंटे बंद रहेगा स्‍ट्रीट लाईट

रांची। बुधवार यानी 31 जनवरी को चंद्रग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण के ठीक बाद एक घंटे के लिए पूरे राज्‍य में स्‍ट्रीट लाईट बंद किया जाएगा। सभी नगर निकाय को यह निर्देश दिया गया है। सरकार का मानना है कि चंद्र ग्रहण के बाद चंद्रमा बड़े स्‍वरूप में होगा। स्‍ट्रीट लाईट बंद होने पर लोग बेहतर स्‍वरूप में चांद को देख पाएंगे। साथ ही, बिजली की बचत भी होगी।

अलग-अलग समय होगा
पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग समय पर दिखाई देगा। समय का यह अंतर कुछ ही पलों का होगा। जानकारों के मुता‍बिक 31 जनवरी को चंद्रग्रहण के दिन दिन चांद तीन रंगों में दिखाई देगा। ऐसा चांद 35 साल बाद होगा। चंद्र ग्रहण के दिन भगवान के दर्शन करना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन मंदिर के पट बंद रहते हैं और किसी प्रकार की पूजा का विधान नहीं किया जाता है।

करीब डेढ़ घटे रहेगा
भारत में चंद्रग्रहण दिखाई देने से सूतक काल भी शुरू होगा। 31 जनवरी बुधवार को सूतक काल सुबह 7 बजकर 07 मिनट पर शुरू होकर रात 8 बजकर 41 मिनट पर खत्म हो जाएगा। चंद्र ग्रहण की अवधि 5.18 बजे से 8.41 बजे तक रहेगी। इस चंद्र ग्रहण के दिन ही 176 साल बाद पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन चांद आम दिनों के मुकाबले बड़ा दिखाई देगा।

No comments