Video Of Day

Latest Post

प्रदर्शनकारियों पर किया पानी का बौछार

रांची। विधानसभा सत्र शुरू होते राजधानी रांची का बिरसा चौक हड़ताली और प्रदर्शनकारियों का अड्डा बन जाता है। अपनी मांगें मनवाने के लिए प्रदर्शनकारी आसपास की सड़क जाम कर देते हैं। वहीं धरना पर बैठ जाते हैं। हर बार उन्‍हें हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग, आंसू गैस के गोले या पानी की बौछारे मारने पड़ते हैं। इस बार भी यही हुआ। 
वेतनमान की मांग को लेकर बीआरपी सीआरपी के जवान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बिरसा चौक पर प्रशासन द्वारा बनाई गई बैरीकेडिंग को लांघने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए प्रशासन ने पानी की बौछार की। हल्‍का बल प्रयोग करने की सूचना भी आ रही है। 

No comments