Video Of Day

Latest Post

एक वर्ष का कार्यकाल संगठन व जनहित में रहा: दिनेश नन्दी

चाईबासा। एक वर्ष  का कार्यकाल संगठन व  आम जनता के हित में  रहा भाजपा की ओर से जिला अध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी दी गयी है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं चाहे संगठन की मजबूती की बात हो या जन समस्याओं के समाधान की बात है। उक्त बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नन्दी अपने 1 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों से मिलकर संगठन की मजबूती की दिशा में लगातार कार्य के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भी मंडल अध्यक्षों से सूची लेकर उन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति सांसद व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सांसद लक्ष्मण गिलुआ के सहयोग से दिलाएं इसी तरह से चाईबासा व  चक्रधरपुर नगर में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की स्वीकृति दिलाई गई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और कमेटी के दिशा निर्देश पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए गए इसके अलावा रूटीन वर्क भी किए गए। कल्याणकारी योजनाओं के तहत भी लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया। जिले में प्राकृतिक आपदा व जंगली जानवरों व सड़क दुर्घटना में मृत लोगो के परिजनों से मिलकर भी यथासंभव सहयोग की गई।

जिले के वरिष्ठ भाजपाइयों को सम्मानित करने का कार्य भी हुआ। स्वंय सहायता महिला समिति को रोजगार के लिए सहयोग की गई। साथ ही उन्हें सिलाई मशीन भी दिया गया। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सांसद गिलुआ ने व्यक्तिगत रूप से दर्ज़नो महिला समिति को सिलाई मशीन दिए। अपने सन्देश में जिला अध्यक्ष दिनेश नन्दी ने कहा कि अभी मिशन 2019 के लिए हमे जुट जाना है ।जिले के 5 विधानसभा व 1 संसदीय सीट को भारी मतों से जितना है अतः सभी कार्यकर्ता इसमें जुट जाएं।

No comments