Video Of Day

Latest Post

फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन किया सुदेश ने

रांची। जिले के राहे प्रखंड के बासाहातु मैदान में टुसु मेला सह फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसका उदघाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने किया। उन्‍होंने कहा कि खिलाड़ियो को मंच देना मेरा प्रयास है। गांव में होने वाले खेल प्रतियोगिताओं में ग्रामीण सहयोग दे। इस तरह के आयोजन से आपसी तालमेल मजबूत होते हैं। मैच में गोझुडीह ने करियाडीह को हराया। दोंनो टीम को पुरस्कृत किया गया। मेला में अंतरराष्‍ट्रीय खिलाड़ी दिनेश महतो सहित अन्‍य को सुदेश महतो ने शॉल देकर सम्मानित किया।  मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सुनील सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रंगबहादुर महतो, जिप सदस्य रजिया खातून, पूर्व जिप सदस्य रंगवती देवी, मेला संरक्षक भजोहरी महतो सहित अन्‍य मौजूद थे।

No comments