आज खुलेंगे वैष्णो देवी भवन की पुरानी गुफा के द्वार
जम्मू । वैष्णो देवी भवन में 14 जनवरी को प्राकृतिक
गुफा के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। बोर्ड के उच्चाधिकारी के
अनुसार पुरानी गुफा को खोलने हेतु तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 14
जनवरी की सुबह आरती के बाद यात्रा में गिरावट को देखते हुए पुरानी गुफा खुल
जाएगी। पुरानी गुफा को हर साल जनवरी माह में यात्रा में कमी के दौरान ही खोली जाता
था। अगर यात्रा में बढ़ौतरी दर्ज की जाती है तो पुरानी गुफा को बंद कर नई
गुफा से ही श्रद्धालुओं को दर्शनों की अनुमति दी जाती है।

No comments