Video Of Day

Latest Post

प्रतियोगिता से संक्रांति का मजा हुआ दोगुणा



रांची। मकर संक्रांति का मजा दोगुणा हो गया। खुशी के लिए मंच उपलब्‍ध कराया 92.7 बिग एफएम ने। संक्रांति के अवसर पर रांची के हॉट लिप्स हिनू में खिचड़ी बनाओ प्रतियोगिता की। इसमें पहले प्रथम स्थान पर रीना मिश्रा रही। दूसरे स्थान पर हरप्रीत कौर और तीसरे स्थान पर राजश्री रही। इनके अलावा अन्य प्रतिभागी लकी, प्रियंका अलका मिश्रा और अमृता थीं। कार्यक्रम का संचालन एमजे कुसुम, एमजे शाहनवाज और एमजे राज मौर्या ने किया। बिग एफएम ने संक्रांति पर 7 भाषाओं पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगू, मराठी, गुजराती और आसामी के लोक संगीत से बना गाना भी रिलीज़ किया। यह जानकारी बिग एफएम के क्लस्टर प्रोग्रामिंग हेड उमर शादाब हाशमी ने दी। 

No comments