Video Of Day

Latest Post

पुलिस मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन

रांची। पुलिस मुख्यालय रांची परिसर में देव बिहारी शर्मा, भा0पु0से0, निदेशक-सह-पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग, पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी मृत्युंजय किशोर मित्तु, भा0पु0से0, एवं पुलिस अवर निरीक्षक बैधनाथ मिश्र के रिटायर होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने सेवानिवृत्त होने वाले तीनों पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा पुलिस मुख्यालय की तरफ से उन्हें भाव-भीनी विदाई दी गयी। साथ ही पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा उन्हें अनुबंध पर प्रशिक्षण निदेशालय में कार्य करने हेतु आमंत्रित किया गया।
  
           
इस विदाई समारोह में श्री पी0आर0के0 नायडू, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, झारखण्ड, श्री अनिल पालटा, अपर पुलिस महानिदेशक, आधु0 एवं प्रशि0, झारखण्ड, श्री आर0 के0 मल्लिक, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, श्री प्रशान्त सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, श्री नवीन कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, झारखण्ड, श्रीमती प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, झारखण्ड, श्री अरूण कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, श्री हेमन्त टोप्पो, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एस0सी0आर0बी0, श्री नागेन्द्र चौधरी, पुलिस उप-महानिरीक्षक, रेल, झारखण्ड, श्री मदन मोहन लाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बजट, झारखण्ड, श्री सुनील भास्कर, पुलिस अधीक्षक, आई0टी0एस0, झारखण्ड, डॉ0 शम्स तब्रेज, ए0आई0जी0-टू-डी0जी0पी0, झारखण्ड, श्री संजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक, अभियान, झारखण्ड, श्री प्रियदर्शी आलोक, पुलिस अधीक्षक, एस0आई0बी0, श्री अंजनी कुमार झा, पुलिस अधीक्षक, झारखण्ड जगुआर सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

No comments