चतरा सांसद ने कोरियाई दल को दी ईटखोरी की गाथा
नई दिल्ली। झारखंड के चतरा लोकसभा सांसद सुनील कुमार सिंह की
अध्यक्षता में भारत-कोरिया संसदीय मैत्री
समूह की पहली बैठक 28 फरवरी को संसद भवन के संसदीय सौध में हुई।
इसमें कोरिया का आठ सदस्यीय शिष्टमंडल शामिल हुआ। कोरिया-भारत संसदीय समूह के
अध्यक्ष सौंग यंग गिल, उपाध्यक्ष इम जोंग सांग, जंग तए ओक, मिंग होंग चल, मिंग होंग चल, भारत में कोरिया के राजदूत शिन बौंगगिल और मिनिस्टर
कोरिया यू चांग हो शामिल थे। विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रनय वर्मा और भारत
कोरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स बोर्ड के सदस्य पार्थ शर्मा भी बैठक में थे।
श्री सिंह ने कहा
कि शिष्टमंडल की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। वर्तमान
में कोरियाई हुडंई, सैमसंग, एलजी सहित कई कंपनियां
भारत में स्थापित हो चुकी है। श्री सिंह ने कोरिया के स्कील डेवलपमेंट, शिक्षा, विज्ञान और कृषि
औद्योगिकी को भारत में बढ़ावा देने का आग्रह किया। साथ ही अध्योध्या, बौद्ध गया, ईटखोरी आदि धार्मिक स्थलों के महत्व के बारे में
भी बताया। शिष्टमंडल के सभी सदस्यों को ईटखोरी गाथा पुस्तक भेंट की गई। मुख्यमंत्री
रघुबर दास का संदेश संदेश के देते हुये कोरियाई कंपनियों को झारखंड में आने का निमंत्रण
दिया। कोरिया-भारत संसदीय समूह के अध्यक्ष श्री गिल ने कहा कि वे भारत कोरिया के संबंधों
को और मजबूती देना चाहते हैं। कोरिया कपड़ा क्षेत्र में व्यापार बढाना चाहता है। भारत
में कृषि के लिए कृषि प्रौद्योगिकी कंपनियों में सहायता करने की ईच्छा व्यक्त की।

No comments