Video Of Day

Latest Post

अभिभावक संघर्ष समिति ने राजभवन के पास सत्‍याग्रह

रांची। अभिभावक संघर्ष समिति के सदस्‍यों ने शनिवार को रांची में राजभवन के समक्ष सात्‍याग्रह सह उपवासकिया। सदस्‍यों ने शिक्षा व्‍यवस्‍था में सुधार, एक सामन शिक्षा नीति लागू करने, सरकारी स्‍कूलों केा बदहाली दूर करने, निजी स्‍कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने, गरीब और वंचित परिवार के बच्‍चों को कागजात के नाम पर आवेदन से वंचित नहीं रखने आदि की मांग की। अध्‍यक्ष अमृतेश पाठक ने कहा कि सरकारी शिक्षा व्‍यवस्‍था में सुधार के लिए सबसे पहले सरकार के मंत्री, अधिकारी और कर्मचारियों को पहल करनी चाहिए। वे भी अपने बच्‍चों को सरकारी स्‍कूलों में पढ़ाए। वरीय सदस्‍य समोला बसंती तिग्‍गा ने कहा कि रांची समेत राज्‍य में बहुत आइसीएसई ओर कुछ सीबीएसई बोर्ड के निजी स्‍कूल खुद को अल्‍पसंख्‍यक के नाम पर आरटीई से बाहर हैं। उन्‍हें इसके दायरे में लाया जाना चाहिए या उनकी मान्‍यता रद्द करनी चाहिए। वीरेंद्र प्रसाद ने निजी स्‍कूलों के फीस निर्धारण से संबंधित बिल को जल्‍द लागू करने की बात कही। मौके पर गौरीशंकर षांडगी ने भी विचार रखे। संचालन वरीय सदस्‍य किशोर महापात्रा ने किया। मौके पर कौशल, एस हेमा, शारदा खातून, पम्‍मी देवी, प्रियंका तिर्की, सतीश कुमार, प्रकाश कुमार सिंह सहित अन्‍य मौजूद थे।

No comments