Video Of Day

Latest Post

जेडीयू ने कार्यकर्ता सम्‍मेलन की तैयारी की समीक्षा की

फाईल फोटो
रांची। जनता दल यूनाइटेड के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय मे पार्टी के प्रमुख प्रदेश पदधारियों बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णानंद मिश्रा के अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इसमे दिनांक 25 फरवरी को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई। इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शिरकत कर रहे हैं। उनके भव्य स्वागत के लिए स्थानीय स्तर पर नेताओं को जवाबदेही दी गई। साथ ही जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों और सभी जिला प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिया गया कि कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। अपने-अपने क्षेत्र में दीवाल लेखन करें। जनसंपर्क अभियान चलाकर होडिंग और बैनर लगाने का काम करें। बैठक में प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी भगवान सिह, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता जफर कमाल, डॉ आफताब जमील, उपेन्द्र नारायण सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश प्रसाद, श्रीमती सबीता गोप, बैजनाथ पासवान, शीला सिंह, रत्ना शर्मा, जेपी सिंह, मो अबू कमाल ने भी विचार व्यक्त किये।

No comments