Video Of Day

Latest Post

मजदूरों को जागरूक करेगा आईसीएल

नई दिल्ली। इंडियन कंफेडरेशन ऑफ लेबर की कार्यकारणी की बैठक नई दिल्‍ली के के गंधर्व भवन में शनिवार को हुई। सांसद डॉ अरुण कुमार सिंह ने कहा की ट्रेड यूनियन करना सब के बस की बात नहीं है। इस क्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। आंदोलन चलाने के लिए घर परिवार छोड़कर महीनों समय देना होता है। परिस्थिति में कहीं चूक हो जाने पर सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। ऐसे हालात में हर कदम फूंक कर चलना हमारी जवाबदेही बनती है। कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अशोक भट्टाचार्य ने की।

सदस्‍यों ने कहा कि आज केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीति और कानून लाकर मजदूरों के लिए अभिशाप खड़ा कर रही है। आईसीएल इन तमाम मुद्दों को लेकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों के बीच जागरुक पैदा करेगा। लोकसभा और विधानसभा को घेरने का काम भी करेगा। यह काम अप्रैल 2018 तक करने का निर्णय संगठन ने लिया। समिति की बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

झारखंड से आए प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक हरिराम, पूर्व विधायक राजेंद्र प्रताप देव, पूर्व विधायक राजेश रंजन के साथ-साथ आइसीएल के कोषाध्यक्ष सह झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी विचार रखें। तलत परवीन, सरवरी बेगम, साजिया रहमान और डॉ प्रेमलता ने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा ट्रेड यूनियन से जोड़ने का सुझाव दिया। मौके पर सीएस मेहरात, शशिकांत शर्मा, बी पटेल, महेश शर्मा, देवानंद राय, अर्जुन कथात, स्‍मृति ज्‍योति भी अपने विचार रखे।

No comments