Video Of Day

Latest Post

एनएसयूआई ने पकौड़े का ठेला लगा जताया विरोध

रांची। झारखंड प्रदेश एनएसयूआई ने शनिवार को रांची यूनिवर्सिटी के सामने पकौड़े का ठेला लगा कर विरोध जताया। सदस्‍यों ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी और राजसभा में अमित शाह द्वारा दिए गए बयान से देश के बेरोजगार युवा आहत है। चुनावी घोषणा के दौरान श्री मोदी ने हर वर्ष एक करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर देने का वायदा किया था। सरकार के चार साल पूरे होने के बाद बेरोजगारी पर सवाल पूछे जाने पर श्री मोदी और उनके सहयोगी रोजगार पर सरकारी आंकड़ा देने के बजाये पकौड़े बेचने जैसे ओछी बातें कर कर रहे हैं। देश के होनहार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनकी योग्यता का मजाक बना रहे हैं। 
संगठन के कार्यकर्ताओ ने मोदी सरकार हाय हाय, अमित शाह हाय हाय के नारे लगाते हुए रांची यूनिवर्सिटी के गेट पर पकौड़ा बेचा। आम जनता को बीजेपी की नीतियों से अवगत कराया। बेरोजगारों को रोजगार देना होगा का संदेश लेकर छात्रों ने मोर्चा लगाया। एनएसयूआई के झारखंड प्रभारी रोशनलाल बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा कांग्रेस पर सवाल उठाने का काम करते हैं। कांग्रेस के शासन में एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन गया।
आज एक एमबीए योग्यताधारी  बेरोजगार युवाओं को पकौड़े बेचने की नसीहत देते है। यह देश के लिए दुर्भाग्य की बात है। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, कुमार राजा, प्रिंस बट, अभिनव भगत, इंद्रजीत सिंह, शारिक अहमद, विक्की, अनिकेत राज, अनुष्का लाल, खुशबू, अभिजीत, प्रताप, जैद अहमदप्रणव राज, मंजीत सिंह, विशाल गोस्‍वामी, प्रसंजीत, विवेक सिंह भी मौजूद थे। 

No comments