रेलवे ने यात्रियों को दी सौगात
रांची। रेलवे ने यात्रियों
को कई सौगात दिया है। गर्मियों में
होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रांची-हावड़ा-रांची एक समर स्पेशल ट्रेन,
स्पेशल चार्ज के साथ चलायी जा रही है। रांची से
ट्रेन संख्या 08628 प्रत्येक रविवार, सोमवार और मंगलवार को चलेगी। यह एक अप्रैल 2018 से 26 जून 2018 तक चलेगी। हावड़ा
से ट्रेन संख्या 08627 प्रत्येक रविवार, सोमवार और मंगलवार को
चलेगी। यह अप्रैल 2018 से 26 जून 2018 तक 39 ट्रिप चलेगी। रांची से ट्रेन संख्या 08628
सुबह 05.45 बजे खुलेगी। हावड़ा दिन में 03.15
पर पहुंचेगी। हावड़ा से ट्रेन संख्या 08627 दिन में 12.50 बजे चलेगी और रात 10.10 बजे
रांची पहुंचेगी। यह मुरी, झालदा, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेरा, चन्द्रपुरा,
महुदा, भोजुडीह, आद्रा, बांकुरा, बिष्णुपुर, मिदनापुर, खड़गपुर होकर
जाएगी। इसमें दो सामानयान, दस कुर्सियान, दो एसी चेयरकार सहित कुल 14 कोच होंगे।
हटिया-पुणे स्पेशल
ट्रेन
हटिया–पुणे स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। यह
गाड़ी 13 दिसंबर से सप्ताह में एक दिन चालू किया गया था। फिर से हटिया–पुणे-हटिया स्पेशल ट्रेन संख्या 02846 प्रति बुधवार
चार अप्रैल से 27 जून तक चलेगी। हटिया स्पेशल ट्रेन संख्या 02845 पुणे-हटिया-पुणे प्रति
शुक्रवार पुणे से छह अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। हटिया से बुधवार को रात नौ बजे
प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन शुक्रवार को दोपहर 2.45 बजे पुणे पहुंचेगी। पुणे से
चलनेवाली ट्रेन शुक्रवार को सुबह 10.45 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन शनिवार को शाम
6.20 बजे हटिया पहुंचेगी। ट्रेन हटिया, राउरकेला, झारसुगुड़ा,
बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, मनमाड, कोपरगाओं, अहमदनगर, दौंद स्टेशनों पर
रुकती हुई पुणे पहुंचेगी।
नई दिल्ली के बजाय आनंद विहार
ट्रेन संख्या 12825/12826
झारखंड संपर्कक्रांति एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12875/12876 नीलांचल एक्सप्रेस अब
नई दिल्ली के बजाय आनंद विहार टर्मिनल तक जाएगी। वहीं से खुलेगी। संपर्कक्रांति
एक्सप्रेस 21 मई 2018 को न्यू दिल्ली के बजाय आनंद विहार टर्मिनल तक जाएगी। यह रात
8.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 12826 झारखंड संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 23 मई से नई दिल्ली के बजाय आनंद
विहार टर्मिनल से सुबह 7.45 बजे रांची के लिए खुलेगी। ट्रेन संख्या 12875 नीलांचल एक्सप्रेस 22 मई को पुरी
से खुलकर नई दिल्ली के बजाय आनंद विहार टर्मिनल जाएगी। यह रात 9.35 बजे आनंद विहार
टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 12876 नीलांचल एक्सप्रेस 25 मई को आनंद विहार से
पुरी के लिए सुबह 6.50 बजे खुलेगी।

No comments