दिवंगत मीडियाकर्मियों को दैनिक झारखंड की श्रद्धांजलि
रांची। राज्य ने
पिछले दो दिनों में मीडिया से जुड़े दो लोगों को खोया है। उन्हें दैनिक झारखंड डॉट
कॉम श्रद्धांजलि अर्पित करता है। हज़ारीबाग से पॉयनियर के लिये लिखने वाले
सवांददाता 55 वर्षीय राजीव रंजन श्रीवास्तव नहीं रहे। उनका रिम्स में गुरुवार की
रात निधन हो गया। वह हिंदुस्तान रांची के लिये हज़ारीबाग से लंबे समय तक विनोबा
भावे विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में लिखा करते थे। हजारीबाग में अन्नदा कॉलेज
में बॉटनी के व्याख्याता थे।
शुक्रवार को खबर
मन्त्र के विज्ञापन विभाग में कार्यरत देवानंद साहू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
स्व. साहू खूंटी जिले के माहिल गांव के रहने वाले थे। महज 23 वर्ष के देवानंद के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा दो बहनें हैं। वह अपने
माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। इनके पिता का नाम अरुण साहू है।


No comments