Video Of Day

Latest Post

शारदा फाउंडेशन ने गायिका आकांक्षा को किया सम्मानित

रांची। रांची की रहने वाली बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर आकांक्षा शर्मा को सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन ने कांके रोड के एसएस मेमोरियल कॉलेज में सम्मानित किया। इस अवसर पर गायन के क्षेत्र में करियर बनाने संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बॉलीवुड फेमस आकांक्षा से कई प्रश्न पूछेे उसका आकांक्षा ने सरलता से जवाब दिया। वूमन एंपावरमेंट कार्यक्रम के तहत आकांक्षा ने कहा कि लड़कियों को भी सभी क्षेत्रों में आगे आना होगा तभी देश और समाज के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी।

 कॉलेज की प्राचार्य डॉ समसुन निहार, राजीव रंजन, छात्र संघ अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी,  वूमेंस शिकायत कोषांग की डॉ रेणु कुमारी ने आकांक्षा को बुके, गिफ्ट और कॉलेज का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। वहीं महिला शिकायत केंद्र ने आकांक्षा को कॉलेज ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।

कौन है आकांक्षा शर्मा
आकांक्षा का फिल्म रूस्तम में गया हुआ गाना "तेरे संग यारा.....", ढल जाऊं.......आदि सुपरहिट हुआ था। वह  2010 में स्टार प्लस पर प्रसारित रियलिटी शो छोटे उस्ताद में विनर रही थी। 2013 में  'जो जीता वही सुपरस्टार' में भाग लिया और फाइनल तक पहुंची। इस अवसर पर आकांक्षा ने कॉलेज परिसर में अपनी गायकी से सभी को झूमाया। कार्यक्रम में भुवनेश्वर, डॉ मोहित, डॉ शकील अहमद,  शिवानी तिवारी, पिंकी कुमारी, पूर्णिमा पाठक, अफसाना, धीरज, योगेंदर, शशिकांत, गौतम, रोहित आदि उपस्थित थे।

No comments