किडजी प्ले स्कूल ने बच्चों को दिया खुशियों का पल
रांची।
उन वंचित बच्चों की खुशी को शब्दों में बयां करना पाना मुश्किल है। उनके चेहरे पर
उभरे भाव से उन्हें सिर्फ महसूस किया जा सकता था। बैलून फूटते ही पूरी तरह मायूस हो
जा रहे थे। दोबारा मिल जाने पर सब कुछ पा लेने सा उन्हें आभास हो रहा था।
बच्चों
को ऐसा पल शनिवार को उपलब्ध कराया था राजधानी रांची के रातु रोड के माउंट मोटर लेन
स्थित किड्जी प्ले स्कूल ने। नवजीवन संस्था के सहयोग से स्कूल ने 30 वंचित बच्चों
को स्कूल में आमंत्रित किया था।
उन बच्चों को पहले संचालिका सूचि ढांढनिया जैन
ने शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें खेलने, मनोरंजन करने और प्रतियोगिता में भाग लेने
का मौका दिया गया। यह सब किड्जी के बच्चों के साथ मिलकर किया गया।
वंचित बच्चों के
मध्य किड्जी के बच्चों द्वारा बिस्किट, चिप्स, पेंसिल बॉक्स, कलर्स इत्यादि का वितरण भी किया गया। किड्जी
स्कूल की संचालिका ने बताया कि इस तरह के आयोजन होने से बच्चों के बीच शेयरिंग और गिविंग
का समझ आता है। बच्चे प्रेरित होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच बैलून
का वितरण किया गया, जिससे
बच्चें काफी उत्साहित नजर आए। स्कूल प्रबंधन ने निश्चय किया है कि स्कूल के बच्चों
के लिए आये दिन इस तरह के कार्यक्रम कराते रहेंगे।
जिससे बच्चे बचपन से ही दान पुण्य
की भावना को समझें। अपनी खुशियों को सबसे साथ बांटे। इसमें शिक्षिका मेखल, सौम्या, बबीता, रीना आदि
ने सहयोग किया।







No comments