Video Of Day

Latest Post

उद्योग आज की जरुरत

 एडी बाधवा, सीएमए सह मोटिवेटर
 रांची। देश या उसके प्रदेश का विकास वगैर उद्योग के संभव नहीं है। उद्योग के होने के लिए उदमियों का होना आवश्यक है। अगर आप संवेदनशील और जवाबदेह व्यक्ति हैं तो यह तय है कि इस बिंदु पर अवश्य गंभीरता से सोचेगा। मेरा मानना है कि अगर राज्य मे उद्योग और उदमियों की कमी है तो उन्हें बाहर से बुलाया जा सकता है और यहीं प्रयास राज्य में वर्तमान सरकार कर रही है। बाहर से आने वाले उद्योग न सिर्फ नयी तकनीक लाते हैं बल्कि वे साथ में पूंजी और नये अविष्कारसे हमें अवगत कराते हैं। उनके लगाये उद्योग से स्थानीय लोगों के जमीन का उपयोग होता है, जमीन की कीमत तो बढ़ती है, और उन्हें प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं।
 एडी बाधवा

राज्य सरकार को कर में अधिक धन प्राप्त होती है जिससे वे सड़क, पुल, स्कूल, अस्पताल सहित विकास के कार्यो में अधिक खर्च करती है। इससे राज्य में रह रहे लागों का जीवन स्तर और आय दोनों बढ़ता है। 16-17 फरवरी को आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में देश-विदेश की बड़ी कंपनियां राज्य में निवेश करेगी जिससे राज्य भी विकसित राज्यों जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक की श्रेणी में आ सकेगा। यह एक स्वागत योग्य कदम है। लेकिन इन सभी बातो के साथ सरकार को इन बातों का ध्यान रखना होगा कि निवेशक तथी निवेश करेंगे जब उन्हें अपने निवेश को लाभप्रद और सुरक्षित पायेंगे। उन्हें राज्य के माध्यम से सुरक्षा की गांरटी देनी होगी। इस मुददें पर मैं चिंतित हूं।

राज्य की बाधा है हर विकास की योजना पर ओछी राजनीति । राज्य सरकारों द्धारा ठोस नीति का अभाव। नक्सलवाद। एक कार्य संस्कृति जिसमें राज्य निर्माण और लोगों के विकास को लेकर अत्यधिक सक्रियता और निष्ठा का अभाव। इन बिंदुओं पर अगर पूरी इच्छाशक्ति से गौर नहीं किया गया तो राज्य सरकार के प्रयास का पूरा परिणाम मिलना कठिन होगा। वैसे राज्य के हित में यह प्रयास सराहनीय है सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।

No comments