जेसीआई के शिविर में 35 यूनिट खून जमा
रांची। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल
रांची ने रविवार को रांची के सेवा सदन में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 35 यूनिट खून
जमा हुए। संस्था ने रक्तदाताओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया। इसमें महिलाओं की भी भागीदारी रही। शिविर में अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महिला
विंग की अध्यक्ष रजनी ढांढानिया, मेघा चौधरी, दीपा बंका, श्वेता माहेश्वरी, कंचन माहेश्वरी, नारायण मुरारका, अभिनव मंत्री, सिद्धार्थ जायसवाल, विक्रम चौधरी, मोहित वर्मा, निखिल
मोदी, सौरभ साह, अमित खोवाल, पंकज साबू, पुनीत ढांढानिया, निशांत
मोदी, अभिषेक मोदी, प्रशांत पाटोदिया,
सौरभ साबू, आलोक गोयल, गौरव
माहेश्वरी भी मौजूद थे।
No comments