Video Of Day

Latest Post

झंडा शोभा यात्रा के रास्‍ते से हटाया जाए अतिक्रमण


रांची। झांकी प्रतियोगिता और झंडा शोभा यात्रा के मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाए। इसकी व्यवस्था रामनवमी पर्व से पहले हो, ताकि रामनवमी वाले दिन हर आदमी सहूलियत से तपोवन मंदिर जा सके। तपोवन मंदिर में प्रशासन की चौकसी ज्यादा हो। सुरक्षा में पूर्ण सतर्कता बरती जाए। उक्‍त बातें रविवार को रांची महानगर श्री महावीर मंडल के पदधारियों ने रांची के डीसी और एसएसपी से कही। अध्यक्ष तिलक राज अजमानी के नेतृत्व में सदस्‍य रविवार को उनसे मिले। मंडल की ओर से गुलदस्ता और दुपट्टा भेंट कर उनका स्वागत किया।
संरक्षक रामधन बर्मन, अध्यक्ष तिलकराज अजमानी ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से झांकी प्रतियोगिता सह पुरस्कार वितरण का आयोजन मेन रोड स्थित श्री संकट मोचन मंदिर के पास किया जाता है। प्रशासन का सहयोग बरकरार रखा जाए। सुरक्षा के इंतजाम रखे जाएं। सड़कों एवं झांकी मार्गों पर विशेषकर लाइट के लिए जनरेटर की व्यवस्था हो। पुरुष और महिला पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की भी प्रतिनियुक्ति की जाए। जगह-जगह सीसीटीवी द्वारा संदिग्धों पर नजर  रखी जाए। बिजली आपूर्ति में पूर्ण सावधानी बरती जाए। डीसी और एसपी ने अस्वस्थ किया कि पूर्व की तरह मिलने वाले सहयोग प्रशासन बरकरार रखेगा। मौके पर उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी, संजय मिनोचा, ललित चौधरी, प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत, मंत्री सागर कुमार सहित अन्‍य उपस्थित थे।

No comments