Video Of Day

Latest Post

रांची लौटने पर तीरंदाज का स्‍वागत

रांची। विश्व कप तीरंदाजी प्रतियोगिता के चयन शिविर में शामिल होकर बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र की प्रतिभागी मधुमिता कुमारी और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रकाश राम सोमवार को रांची लौटे। रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र के संरक्षक सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो और अध्यक्ष श्रीमती नेहा महतो ने उन्‍हें सम्मानित किया। जानकारी हो कि मधुमिता ने अभी चाइना और तुर्की में हो रहे दो वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर ली है। वह कंपाउंड डिवीज़न में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने वाली झारखंड की पहली प्रतिभागी है।

No comments