मुख्य सचिव को मांगें बताई कर्मचारी महासंघ ने
रांची। झारखंड
राज्य दैनिक एवं संविदा वेतनभोगी कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को झारखंड
मंत्रालय में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी से मिला। इसका नेतृत्व संघ के संरक्षक अनिल
कुमार ने किया। मुख्य सचिव बनने पर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। साथ ही, दैनिक वेतनभोगी, एकमुश्त और संविदा कर्मचारियों
(चालक, चपरासी, माली, सफाईकर्मी) की लंबित
मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी दिया। विचार विमर्श करते हुए मुख्य सचिव ने जल्द
से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक के साथ महासचिव
जितेन्द्र तिवारी,
सचिव आरती देवी, संगठन
सचिव शिव दयाल चौधरी, धीरज कुमार, चंदन कुमार, सोनू कुमार भी उपस्थित थे।
No comments