Video Of Day

Latest Post

भाजपा ने समीर उरांव को बनाया प्रत्‍याशी

रांची। भाजपा ने झारखंड से समीर उरांव को राज्‍यसभा का टिकट दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी ने 18 प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा की है। श्री उरांव प्रदेश भाजपा के उपाध्‍यक्ष हैं। शाम को उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री रघुबर दास से मुलाकात की। रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को राजधानी के कांके रोड स्थित सीएम आवास में हुई। इसमें चुनाव की रणनीति बनाई गई। बताया जाता है कि भाजपा की निगाहें दोनों सीटों पर है। पिछली बार की तरह भाजपा दोंनों सीटों पर कब्‍जा जमाने में कामयाब रही थी।

No comments