Video Of Day

Latest Post

चैती दुर्गा पूजा का हुआ भूमि पूजन

रांची। श्रीराम सेना चैती दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन दस मार्च को किया गया। इसमें भव्य रुप से पंडाल बनाने और मेला लगाने का निर्णय लिया गया। श्रीराम सेना चैती दुर्गा पूजा समिति का प्रचार वाहन पूरे रांची शहर में घूमेगा, जिसमें मेले और चैती दुर्गा पूजा के बारे में लोगों को बताया जाएगा। चैती दुर्गा पूजा हिंदू नव वर्ष 18 मार्च से शुरू होगा। 26 मार्च को मां की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 251  महिलाएं भाग लेंगी। सभी महिलाओं को श्रीराम सेना समिति की ओर से चुनरी पहनाया जाएगा। 25 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सारे समिति के लोग सफेद पोशाक में पगड़ी पहनकर शामिल होगे। अस्त्र शस्त्र के साथ हमारे पूजा स्थल से चुटिया राम मंदिर, बहू बाजार, चर्च रोड, मेन रोड होते हुए तपोवन मंदिर तक जाएंगे। वापस स्टेशन रोड होते हुए पूजा स्थल पर आएंगे। समिति की बैठक में  मुख्य रूप से अध्यक्ष विकास जायसवाल, मुख्य संरक्षक अश्विनी शर्मा, सचिव समीर सिंह,  रामनवमी प्रभारी दीपेश पाठक, बाबा आनंद केसरी, राजेश कुमार, अनुज कुमार, मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष शंकर महतो, मंटू लाला, सुजीत सिन्हा, भुनु साहू, संतोष कुमार, आशीष कुमार, गौतम कुमार, सुशील कुमार, राजेश कुमार, अविनाश कुमार, विक्रांत राणा, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद थे।

No comments