Video Of Day

Latest Post

राष्ट्र निर्माण में मुस्लिमों की भागीदारी पर चर्चा

  • सेंट्रल मुस्लिम एकता कमिटि की बैठक
रांची। सेंट्रल मुस्लिम एकता कमेटी झारखंड द्वारा 80 गांवो और अंजुमन की बैठक शनिवार को राजधानी के कांके प्रखंड के हुसीर गांव के एसएसबी पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें राष्ट्र निर्माण में मुस्लिमों की भागीदारी को लेकर खास तौर पर चर्चा की गई। सदर अशफाक खान ने कहा कि आज भारत निर्माण में हम मुस्लिम कहीं भी पीछे नही है, पर सरकार की नीति का भरपूर सहयोग चाहिए। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मोजिबुल अंसारी ने शिक्षा को हथियार बनाने पर बल देते हुये कहा कि शिक्षित समाज अपना हक अधिकार को पहचानता है। हम इस देश में बराबर के हकदार हैं किरायेदार नहीं। हाजी एहसान अंसारी ने सदारत करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में हमारे नबी (स.अ.) ने फरमाया कि अगर पड़ोसी भूखा रह जाए तो पूरे गांव का खाना हराम हो जाता है। जब तक हम अपने पड़ोसी की खैर नहीं रखते तबतक राष्ट्र निर्माण पूर्ण नहीं हो सकता है। मुंतजीर अहमद रजा, अबुबकर अंसारी, जावेद अख्तर अंसारी, डॉ अलीमुल्ला अंसारी, हाजी अख्तर, सउद अन्सारी, महफूज आलम, हैदर अंसारी, मुस्तफा अंसारी ने भी अपने विचार रखे।

No comments