Video Of Day

Latest Post

बच्चों को जरूर पिलायें पोलियो की ख्रुुुुराक : डीडीसी

रांची। पल्स पोलियो अभियान के दूसरे चक्र की शुरुआत करते हुए उप विकास आयुक्त शशि रंजन ने लोगों से शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की है। श्री रंजन 11 मार्च को रांची सदर अस्पताल के नये भवन परिसर में पल्स पोलियो अभियान के दूसरे चक्र पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ शिव शंकर हरिजन सहित अन्य पदाधिकारियों ने दर्जनों बच्चाेें को पोलियो की दवा पिलायी। डॉ हरिजन ने कहा कि भारत से पोलियो का उन्मूलन हो चुका है, पर कुछ देशों में पोलियो अभी भी मौजूद है। इसलिए हमारे देश में बच्चों की प्रतिरक्षण शक्ति बचाये रखना है। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें पोलियो की दवा पिलायी जाये।
डॉ हरिजन ने कहा कि इस वर्ष 11-13 मार्च तक पल्स-पोलियो दिवस मनाया जा रहा है। इसमें रांची में 0-5 वर्ष तक के लगभग 4,87,183 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 1,943 पोलियो बूथ बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता कैंप में और घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलायेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ अजित कुमार, डॉ मिश्रा, डॉ सुदक्षणा लाला, महेश कुमार, डॉ पराग गोविल और अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

No comments