बूटी मोड़ पर वाहन पड़ाव उपलब्ध कराने की मांग
रांची। रांची गुड्स
ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन के सदस्यों ने राजधानी के बूटी मोड़ में वाहन पड़ाव उपलब्ध कराने
की मांग की है। इस मामले पर 17 मार्च को सदस्यों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बूटी
मोड़, जुमार नदी के पास ट्रांसपोर्ट के बहुत सदस्यों
के कार्यालय हैं। ट्रांसपोर्ट नगर नहीं
होने के कारण वाहनों को बूटी मोड़ के आसपास खड़ा करना परिवहन व्यवसायियों की मजबूरी
है। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा वाहन मालिकों को परेशान
किया जाता है। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया। मांग की कि बूटी मोड़ में वाहन पड़ाव उपलब्ध कराया जाये। अन्यथा वाहन खड़ा करने पर मालिकों
को प्रताड़ित नहीं किया जाये। सभी सदस्यों में भारी आक्रोश है। लगातार वाहन मालिकों को परेशान किया जायेगा, तो परिवहन व्यवसायी आंदोलन के लिये बाध्य होंगे। कार्यक्रम में पवन शर्मा, संजय जैन, श्यामबिहारी सिंह, सुनील सिंह चौहान, राजकिशोर सिंह, राजेश चौधरी,
निरंजन राय, महेंद्र कुशवाहा, बब्लू श्रीवास्तव, सुनील माथुर सहित अन्य
सदस्य उपस्थित थे।
No comments