Video Of Day

Latest Post

कुरमी महाजुटान की सफलता पर 18 मार्च को चर्चा


रांची। झारखंड कुरमी संघर्ष मोरचा के तत्‍वावधान में 29 अप्रैल 2018 को रांची के मोरहाबादी में कुरमी महाजुटान का आयोजन किया गया है। प्रवक्‍ता भुनेश्‍वर महतो ने बताया कि इसकी तैयारी को लेकर एक बैठक पूर्व मंत्री सह मांडु विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के रांची के धुर्वा सेक्टर-3 स्थित आवास में 18 मार्च को 11 बजे से रखी गई है। इसमें मुख्यरूप से कुरमी महाजुटान के सफल आयोजन पर विचार विमर्श किया जाएगा इसके अलावा सघन प्रचार प्रसार के लिए  और हर प्रखंड में कुरमी सम्मेलन आयोजन करने पर पर चर्चा होगी। बैठक में कुरमी समाज के वर्तमान और पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, प्रबुद्धजन, बुद्धिजीवी, समाजसेवी और कुरमी महाजुटान की संयोजक के मंडली के सदस्य भाग लेंगे।

No comments