Video Of Day

Latest Post

किसानों को सूक्ष्म सिचाई पद्धति की जानकारी दी


रांची। राजधानी के नगड़ी प्रखंड के बालालौंग गांव में गुरूवार को ‘बागवानी फसलों में सूक्ष्म सिचाई पद्धति’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। कृषि अभियंत्रण विभाग के वैज्ञानिक डॉ मिंटू जॉब और रिसर्च एसोसिएट विकास कुमार सिंह ने ग्रामीणों को सूक्ष्म सिचाई की विधियों, उसके अवयवों और सब्जी की खेती की उन्नत तकनीक की जानकारी दी। इस कार्यक्रम के आयोजन में सुकरा उरांव, संजय उरांव एवं दुखना उरांव आदि ग्रामीणों ने भी योगदान किया। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियंत्रण विभाग में चल रहे सुनियोजित कृषि पद्धति विकास केन्द्र द्वारा जनजातीय उपयोजना के तहत इस गांव को गोद लिया गया है।  

No comments