Video Of Day

Latest Post

बीएयू के सरना स्थल पर हुआ झंडा गड़ी

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में इस वर्ष भी सरहुल पूजा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। पूजा संचालन के लिए अधिष्ठाता कृषि डॉ राघव ठाकुर की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। डॉ बसंत उरांव को समन्वयक, मोहित भूषण को उप समन्वयक, ज्ञान चांद बिरुआ को सचिव, चन्द्रशेखर हांसदा, अभिषेक सिंह मुंडा तथा आशीष सचदेव को संयुक्त सचिव नामित किया गया है। सरहुल पूजा के आयोजन के लिए प्रोफेसर एएन पूरण को संयोजक और दिनेश टोप्पो को उप संयोजक मनोनित किया गया है। विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में स्थित सरना स्थल पर सरना धर्म के अनुयायी भाई-बहनों के द्वारा शुक्रवार को झंडा गड़ी कार्यक्रम किया गया। इसके अन्तर्गत सरना स्थल पर पुराने सरना झंडा को विधिवत पूजा के बाद हटाकर पुन: नया झंडा स्थापित किया गया। जिसे धर्म बाबा दिनेश टोप्पो के द्वारा पारंपरिक पूजन के साथ संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर सरना धर्म बहनों के द्वारा प्रार्थना, धर्म प्रवचन और सामूहिक भजन प्रस्तुत किया गया। मौके पर एकम्बा, हुसीर, नगड़ी, कदमा, रोल गांव के धर्म विश्वासी भी मौजूद थे। अधिष्ठाता कृषि डॉ राघव ठाकुर, डॉ आरपी मांझी, डॉ बसंत उरांव, डॉ बिरेन्द्र उरांव, डॉ प्रभात उरांव, प्रो अरुण पूरण, राजेंद्र मुंडा, चिंतामणि मिंज, संजू टोप्पो, फुल्केरिया टोप्पो और संकाय के छात्र-छात्राओं ने मिलकर नये सरना झंडा को सरना स्थल पर स्थापित किया। मुख्य अतिथि डॉ राघव ठाकुर ने कहा कि सरना धर्म में प्रकृति पूजा का विशेष महत्त्व है। इस पर्व पर प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाकर धरती को हरा-भरा रखने का प्रयास करना होगा। इससे पर्यावरण बचाए रखने में मदद मिले। कार्यक्रम का संचालन डॉ आरपी माझी और धन्यवाद डॉ बसंत उरांव ने किया। 

No comments