Video Of Day

Latest Post

फुटबॉल खिलाड़ी कुरियन का हुआ दफन संस्‍कार


रांची। जानेमाने फुटबॉल खिलाड़ी कुरियन मिंज का अंतिम दफन संस्कार कर दिया गया। संस्‍कार विधि रविवार दोपहर बिरसा बस स्टैंड स्थित सीएनआई चर्च कब्रिस्तान में किया गया। उनका निधन शनिवार को हो गया था। वे 68 साल के थे। वे एचईसी से सेवानिवृत्त हुए। चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया अन्तर्गत रांची पेरिस कमेटी के सदस्य भी थे।

स्‍व. मिंज कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मूल रूप से रांची के चुटिया के मकचुंद टोली के रहने वाले थे। रांची से सबसे पुरानी फुटबॉल क्लब ब्लूज क्लब के बेहतर फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक थे। वर्ष 1967 में फ़ुटबॉल में ब्लूज क्लब के सदस्य रहे। अपने कैरियर की शुरुआत की। अच्छी खेल की वजह से उन्हें एचईसी में नौकरी भी मिली थी। वहां की टीम से भी उन्होंने फ़ुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। वर्तमान में भी वे छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के पद पर थे। इसके अलावा वह वाईएमसीए मिनी फुटबॉल टूर्नामेंट के संयोजक रह चुके थे। उनके निधन पर चर्च कलीसिया सहित खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

No comments