Video Of Day

Latest Post

एडवेंचर कैंप में रिकार्ड होल्‍डर से आने से बढ़ा आत्‍मबल


रांची। सीता जलप्रभात में चल रहे एडवेंचर स्‍पोर्टस कैंप में रिकार्ड होल्‍डर के आने से प्रतिभागियों का आत्‍मबल बढ़ा। यह रॉक एंड रोप एडवेंचर और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्‍त तत्‍वावधान चल रहा है। शुक्रवार की शाम कैंप में सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी सुजीत कुमार और डबल गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड होल्‍डर भारतीय सेना के राजेश कुमार आए।
उन्‍होंने प्रतिभागियों के हैरतअंगेज खेल का जायजा लिया। एडवेंचर स्‍पोर्टस संबंधी महत्‍वपूर्ण जानकारियां साझा किया। प्रतिभागी के हौसलों को बढ़ाया। हर संभव मदद का भरोसा दिया। उनका स्‍वागत रॉक एंड रोप एडवेंचर के अध्‍यक्ष आदित्‍य कुमार, सचिव रवि राज, कोषाध्‍यक्ष खुशांत सिंह, ईप्‍सा सिन्‍हा, सरिता कुमारी सहित अन्‍य ने किया।

No comments