लेडिज सर्कल ने स्कूल को दी सामग्री
रांची। लेडिज सर्कल
इंडिया ने 17 मार्च को 54वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर रांची शखा लेडिज सर्कल ‘एलसी 98’ ने लालपुर के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में कई सामग्री दी। इसमें दो टेबल, दो कुर्सी, बुलेटिन बोर्ड, पिन,
कॉपी, पेंसिल, स्कूल आदि
शामिल था। बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष
पायल बुधिया, एरिया 16 की अध्यक्ष पूजा जायसवाल, एलसी 98 की सदस्य कृतिका चौहान, खुशबू चौधरी,
सोनल मिनोचा, खुशबू राजगढि़या, नताशा साहू भी मौजूद थे।
No comments