Video Of Day

Latest Post

गौ सेवा कर भारतीय नववर्ष मनाया जेसीआइ उड़ान ने


रांची। जेसीआइ रांची उड़ान की सदस्याओं ने हरमु रोड स्थित गौशाला में जाकर गौ सेवा कर भारतीय नववर्ष मनाया। कार्यक्रम संयोजिका सोनल ने अग्रवाल सपरिवार उपस्थित होकर सारी व्यवस्था की। गायों को पालक साग और गुड़़ खिलाया। संस्था की अध्यक्ष दीप्ति बजाज ने अपने कार्यकाल में हर महीने गौ सेवा करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि गौसेवा द्वारा हम अपने संस्कारों की रक्षा कर सकते हैं। आने वाली पीढ़ी को संस्कारी बना सकते हैं। मौके पर संस्था की सचिव भावना काबरा, नीतु गुप्ता, आशु सर्राफ, डॉली खेतावत, सुधा गोयनका, अनिता अग्रवाल सहित अन्‍य मौजूद थीं।

No comments