Video Of Day

Latest Post

निकाय चुनाव के उम्‍मीदवारों पर जेडीयू ने की चर्चा

रांची। झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय मे प्रदेश अध्यक्ष जलेशवर महतो की अध्यक्षता में 14 मार्च को पार्टी के प्रमुख पदधारियों की बैठक हुई। इसमें झारखंड जदयू सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित थे। बैठक में नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के प्रदेश कार्यालय में आए आवेदनों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलों में टेलीफोन कर इच्छुक उम्मीदवारों से बातचीत की। श्री महतो ने कहा कि नगर निकाय चुनाव जदयू हर हाल में लडेगी। पार्टी से जुड़े लोग बहुत दिनों से इसकी तैयारी कर रहे थे। दल के लोग उत्साहित हैं। इसका रिजल्ट भी अच्छा होगा। बैठक मे प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता जफर कमाल, भगवान सिंहउपाध्यक्ष आफताब जमील, नगर अध्यक्ष संजय सहाय, शीला सिंह, रमेश सिंह, मनोज सिंह, बैजनाथ पासवान, रत्ना शर्मा भी मौजूद थे।

No comments