Video Of Day

Latest Post

जगन्‍नाथ लीला तत्‍व कथा रांची में 14 मार्च से


रांची। भगवान श्री जगन्नाथ आदिकाल से पूज्य हैं। महर्षि वेदव्यास रचित 18 पुराणों में से स्कन्ध पुराण में श्री लीला तत्व कथा वर्णित है। पुराण की कथाएं हमें गूढ़ आध्यात्मिक संदेश देती हैं, जिसे हम कथा सुनकर ही जान सकते हैं। उक्‍त बातें चिन्‍मय मिशन, रांची के आचार्य स्‍वामी माधवानंद जी ने 13 मार्च को प्रेस से कही।
स्‍वामी जी ने बताया कि इसके मद्देनजर ही चिन्मय मिशन रांची द्वारा 14 से 18 मार्च 2018 तक 'जगन्नाथ लीला तत्व कथा' का आयोजन किया गया है। यह जेवीएम श्‍यामली में प्रति दिन शाम 6.30 से 8 बजे तक होगा। उक्त कथा का उदघाटन पुरी के राजा दिव्य सिंह देव करेंगे। मुख्‍य अतिथि के रूप में राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मूर्मू मौजूद रहेगी। उन्‍होंने बताया कि बड़ा तालाब स्थित आश्रम में 15 से 18 मार्च तक शुक रहस्‍य उपनिषत पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह हर दिन सुबह 7.15 बजे से 8:30 बजे तक होगा।
स्‍वामी जी ने बताया कि चिन्‍मय मिशन की स्‍थापना 1953 में स्‍वामी चिन्‍मयानंद सरस्‍वती ने की थी। वर्तमान में आस्‍ट्रेलिया, इंगलैंड, न्‍यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रिका, अमेरिका समेत 25 देशों में मिशन के 70 आश्रम चल रहे हैं। भारत में 243 आश्रम हैं। यह संस्‍था भारतीय आध्‍यात्मिक जीवन दर्शन के प्रचार-प्रसार के अलावा शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, ग्रामीण विकास, भारत विद्या, भारतीय संस्‍कृति के क्षेत्र में भी काम कर रहा है।

No comments