Video Of Day

Latest Post

झारखंड की हॉकी टीम लखनऊ रवाना


रांची। झारखंड की 20 सदस्‍यीय हॉकी टीम मंगलवार को लखनऊ रवाना हुई। टीम 15 से 25 मार्च तक वहां होने वाली 8वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2018 में हिस्‍सा लेगी। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह और  कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार ने जीत की शुभकामना के साथ को विदा किया। हॉकी झारखंड के कार्यालय में टीम को खेल कीट दिया।
ये है टीम
जॉनसन एक्का, पतरस कुजूर, विजय खेस, लव लाइट कुजूर, जोसेफ कोंगाड़ी, कुमुद कुल्लू, रोहित बेसरा, रंजन टोप्पो, जेन सोरेंग, सुरेश महतो, अनुरंजन मिंज, दीपक तेजस केरकेट्टा, अल्बर्ट डुंगडुंग, फिलमोन भेंगरा, मसिहदास मुंडू, अनिल खाखा(कप्तान), अदम होरो, रितेश डुंगडुंग। ललित पन्‍ना कोच और दिलीप कुमार मैनेजर हैं। यह जानकारी हॉकी झारखंड के मनोज कोनबेगी ने दी।

No comments