Video Of Day

Latest Post

आजसू ने जारी की निकाय चुनाव प्रत्याशियों की सूची

प्रत्‍याशियों की जानकारी देते पार्टी के पदधारी

रांची। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा रविवार को कर दी। रांची से मुनचुन रॉय को उप महापौर का प्रत्‍याशी बनाया गया है। संगीता बारला को हजारीबाग और सचिन महतो को आदित्यपुर नगर निकाय से महापौर का प्रत्याशी घोषित किया है। रविशंकर कुमार आदित्यपुर नगर निगम से उप महापौर के प्रत्याशी होंगे। पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 
मुनचुन राय

पहले चरण में 29 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। शेष उम्मीदवारों की सूची बाद में जारी की जाएगी। इसके साथ ही निकाय चुनाव में प्रत्‍याशियों की घोषणा करने में आजसू ने बाजी मार ली। बतातें चलें कि राज्‍य के 34 निकाय के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 22 मार्च है। वोट 16 अप्रैल को डाले जाएंगे। इस बार उप महापौर के लिए सीधे जनता वोट डालेगी। पिछली बार वार्ड पार्षद से ही उप महापौर का चयन किया गया था।
ये हैं उम्‍मीदवार
महापौर (आदित्‍यपुर नगर निगम)- सचिन कुमार महतो
उप महापौर : रांची नगर निगम – मुनचुन राय। आदित्‍युपर नगर निगम-प्रो रविशंकर कुमार।
नगर परिषद अध्‍यक्ष
रामगढ़ नगर परिषद – युगेश बेदिया, फुसरो नगर परिषद- संतोष महतो, मिहीजाम नगर परिषद-राकेश लाल, साहेबगंज नगर परिषद- अनवर अली, दुमका नगर परिषद-नीलम देवी, पाकुड़ नगर परिषद-शलीना सुलताना।
नगर परिषद उपाध्‍यक्ष
रामगढ़ नगर परिषद-मनोज कुमार महतो, चतरा नगर परिषद-कृष्‍णा साहू, गुमला नगर परिषद-शिव कुमार लाल, लोहरदगा नगर परिषद-बलराम साहू, पाकुड़ नगर परिषद-आलोक जोय पाल, देवघर नगर परिषद-ओम प्रकाश कल्‍वालिया, सिमडेगा नगर परिषद-राजेश कुमार सिंह, साहेबगंज नगर परिषद-चतुरानंद पांडेय, दुमका नगर परिषद-रमेश मंडल।

अन्‍य दल भी कर रहें विचार
अन्‍य दल भी प्रत्‍याशी चयन पर विचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में उम्‍मीदवारों के नाम को लेकर विचार में लगी है। रांची से ही उप महापौर के लिए कम से कम तीन लोग अपनी दावेदारी जता रहे हैं। उन्‍होंने लोगों से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सहित अन्‍य पदधारी प्रत्‍या‍शी के नाम पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। जनता दल यूनाईटेड सभी सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। राजद भी कमर कस कर तैयार है। कांग्रेस जल्‍द ही उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है।

घोषणा होते लगे प्रत्‍याशी
चुनाव की घोषणा होते ही सभी प्रत्‍याशी अपने-अपने स्‍तर पर जनता से संपर्क करने में लग गए हैं। वार्डों के संभावित प्रत्‍याशियों ने काफी पहले से ही लोगों से मिलना जुलना शुरू कर दिया था। अब यह तेज हो गया है।

No comments