Video Of Day

Latest Post

महाबीर मंडल के अध्‍यक्ष जय सिंह और मंत्री ललित बने


रांची। श्री महाबीर मंडल रांची के अध्‍यक्ष जय सिंह यादव और मंत्री ललित कुमार ओझा बने हैं। नई कमेटी के लिए रविवार को चुनाव हुआ। मुख्‍य चुनाव अधिकारी विजय बर्मन, रामधन बर्मन, रोशन अग्रवाल की देखरेख में हुआ। इसमें 656 मतदाताओं में से 535 ने अपने मतों का प्रयोग किया। चुनाव पदाधिकारी बिंदुल वर्मा, राजू यादव, सुनील यादव ने बताया कि जय सिंह यादव को 240 वोट मिले। उनके निकटमत प्रतिद्वंद्वी दीपक वर्मा को 168 वोट मिले। उपाध्‍यक्ष पद पर राजासेन गुप्‍ता और महेंद्र प्रसाद जायसवाल क्रमश: 299 और 230 वोट लेकर विजय रहे। मंत्री पद पर ललित कुमार ओझा 298 वोट लाकर जीते। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंकर प्रसाद को 162 वोट मिले।
सह मंत्री सुभाष साहू, सुनील रंजन सहाय, राहुल कुमार सिन्‍हा निर्विरोध चुने गए। कोषाध्‍यक्ष पद पर प्रमोद सारस्‍वत, प्रचार मंत्री प्रमोद कुमार जायसवाल, अंकेक्षक प्रेम कुमार सिंह भी निर्विरोध चुने गए। चुनाव में रंजन कुमार, विष्‍णुदेव प्रसाद, ननकु तिर्की, प्रमोद श्रीवास्‍तव, राजू यादव, कुमोद यादव, मुन्‍ना यादव, सुभाष साहू, दिगंबर साहू, सागर वर्मा, सुभाष पटवारी सहित मंडल के पूर्व अध्‍यक्ष हीलाल साहू, कैलाश यादव, मनोज खन्‍ना, राजीव रंजन मिश्र, विनोद कुमार, ज्‍योति कुमार सिन्‍हा, ललकु सिंह, राकेश सिंह, बिरेंद्र प्रसाद, गोपाल पारीख, सुनील सहाय, पप्‍पू वर्मा, डॉ जीवाधन प्रसाद, रवि कुमार पिंकू ने मदद की।

No comments