Video Of Day

Latest Post

आईआईसीएम इंप्‍लाईज यूनियन के अध्‍यक्ष बने आरपी सिंह


रांची। आईआईसीएम इंप्‍लाईज यूनियन (सीटू) का चौथा त्रैवार्षिक सम्मेलन रांची के कांके  रोड स्थित आईआईसीएम परिसर में शनिवार को हुआ। इसकी अध्यक्ष मंडली में आरपी सिंह, अमित रॉय और जग्गा महतो शामिल थे। सम्मेलन के मार्गदर्शन के लिए सीटू के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव उपस्थित थे। इसमें 170 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौके पर मजदूर वर्ग के सामने उपस्थित चुनौतियों के खिलाफ संघर्ष के कार्यक्रम बनाये गए। प्रस्ताव पारित कर 16 अप्रैल की कोयला उद्योग की हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में अगले तीन वर्षों के लिए कमेटी का चुनाव किया गया।
अध्यक्ष : आरपी सिंह
कार्यकारी अध्यक्ष : अमित रॉय और मुकेश बर्मन
उपाध्यक्ष : जग्गा महतो और गोपाल राम
महामंत्री : नूर आलम
संगठन मंत्री : जयप्रकाश यादव
सहायक मंत्री : मरियम बेक
कोषाध्यक्ष : भीमानन्द झा
इसके अलावे 6 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। इसमें कयूम अंसारी, सुरेंद्र कुमार, अनिल राम, जगदीश राम, संजय चौरसिया और राम प्रसाद साहू शामिल हैं।

No comments