Video Of Day

Latest Post

भाजपा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक पहुंची - प्रतुल

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी पांचों प्रमंडल में सम्मेलन आयोजित कर पंचायत स्तर और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक पहुंच कर संगठन को मजबूत करने में सफलता अर्जित की है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रदेश भाजपा ने सभी प्रमंडलों में अपने संगठन को मजबूत कर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास का साधुवाद करते हुए कहा कि उन्होंने सभी प्रमंडल सम्मेलन में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा भरने का काम किया है। इन सम्मेलनों के जरिए उत्साह से लबरेज कार्यकर्ता अब फील्ड में जाकर चुनाव की तैयारियों में जुट जायेंगे। श्री शाहदेव ने कहा कि इन सम्मेलनों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की चल रही योजनाओं को पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलती है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। मुख्यमंत्री ने भी आज पलामू में कहा कि उन्होंने बूथ अध्यक्ष के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। यह सिर्फ भाजपा में संभव है, जब एक बूथ अध्यक्ष राज्य का मुख्यमंत्री तक बन सकता है। इन सम्मेलनों का सकारात्मक परिणाम आने वाले नगर निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में स्पष्ट रूप से दिखेगा।

No comments