Video Of Day

Latest Post

सही समय पर सही जाँच महिलाओं पर ना आये आंच: डॉ.नीतू सिंह

गढ़वा। परमेश्वरि मेडिकल  में लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्लोरियस द्वारा डॉ.निशांत  सिंह और डॉ.नीतू सिंह के नेतृत्व  में  सर्वाइकल कैंसर जाँच सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इसमे 20 महिलाओं की जाँच की गई जिसमे  से 5  महिलाओं में  क्रॉनिक  सर्वीसीटीएस मिला। जिसके  लिए  दवाई हॉस्पिटल  से दे गईं। और आगे  की जाँच जैसे PAPS SMEAR  के लिए हॉस्पिटल   में बुलाया  गया है। यहाँ  डॉ.नीतू सिंह और डॉ.निशांत  सिंह ने महिलाओं को इस रोग  से बचने के उपाय  बताये । डॉ.निशांत ने कहा की स्त्रियों  में दो तरह के कैंसर जयादा  होते है। एक सर्वाइकल और दूसरा  स्तन  कैंसर सर्वाइकल कैंसर  ,यानि  बच्चेदानी  के मुँह  का कैंसर ।अगर इसकी  सही  समय पर जानकारी  हो तो इससे  बचाव संभव  है। इसके लिए समय समय पर जाँच जरुरी है।
डॉ.नीतू सिंह ने कहा की असामान्य  रक्तस्राव  ,वाइट  डिस्चार्ज  पेट  के निचले  हिस्से  में दर्द  , यूरिन कि   समस्या, पेशाब करते समय  दर्द ,लिकोरिया । ये सभी  इसकी  शुरुआती लक्षण  है ।जिसके होने  पर महिलाये  नजदीकी  स्त्री  रोग विशेषज्ञ  से सलाह  लेकर  उचित  समय पर अपना इलाज  करा सकती है। और बच्चेदानी निकलवाने  जैसे समस्या से बच   सकती है।
इस  मौके पर दिपाली अग्रवाल ,सुजाता अग्रवाल, स्वेता अग्रवाल, प्रतिमा कश्यप ,दिपाली अग्रवाल उपस्थित थी।

No comments