Video Of Day

Latest Post

विश्वविद्यालय के लापरवाही की सजा भुगत रहे हैं विद्यार्थी: अध्यक्ष

रांची। रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय के छात्रों ने कॉलेज अध्यक्ष राजकिशोर महतो के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के परीक्षक नियंत्रक का घेराव किया। छात्रों ने परीक्षा विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा की विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के वैसे छात्र जिन्होंने सब्सिडरी विषय में हिंदी या इंग्लिश कम्युनिकेशन लिया था। उनको परीक्षा स्थल पर इन विषयों के  प्रश्न पत्र सिलेबस से बिल्कुल बाहर के दिए गए। जिससे छात्र आक्रोशित  हो गए  तथा परीक्षा का बहिष्कार कर दिया।

कॉलेज अध्यक्ष राजकिशोर महतो ने जानकारी देते हुए कहा की एक तो विश्वविद्यालय का परीक्षा कैलेंडर काफी लेट चल रहा है। कोई भी परीक्षा समय पर नहीं होती है और नाही परिणाम समय पर आता है। उसके बावजूद इस तरीके से लापरवाही बरतते हुए छात्रों को परेशान किया जा रहा है, जो कि बिल्कुल निंदनीय है। इस विषय को लेकर जब छात्रों ने ज्ञापन सौंपने के लिए विश्वविद्यालय गए तब वहां पर  कुलपति, प्रतिकुलपति, परीक्षा नियंत्रक को घंटों ढूंढते रहे, कोई नहीं मिले। इनकी अनुपस्थिति में विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक वी एस तिवारी को ज्ञापन सौंपा एवं इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुनःपरीक्षा कराने की मांग की। अन्यथा आजसू विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने पर विवश होगी। इस मौके पर आजसू के प्रदेश सचिव ओम वर्मा, राधा  कुमारी, आईलेक्स कुमारी, सोनू कुमार जितेंद्र कुमार रमेश सिंह राहुल राम विनोद महतो एवं दर्जनों भुक्तभोगी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

No comments